चंदन प्रताप सिंह फिर पत्रकारिता में सक्रिय हो गए हैं. प्रख्यात पत्रकार एसपी सिंह के परिवारीजन चंदन लंबे समय से अज्ञातवास में थे. वे न्यूज एक्सप्रेस चैनल से किन्हीं वजहों से हटने के बाद अब जाकर फिर से एक नए चैनल में बहाली पाए हैं. नया चैनल चुनावी है और लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर लांच किया जाएगा.
बताया जाता है कि चंदन इसके चैनल हेड बने हैं. इसकी लांचिंग विधानसभा चुनावों के बाद होगी. चैनल का नाम 'न्यूज फर्स्ट' बताया जाता है. यह चैनल ‘गौरी मीडिया’ नामक एक ग्रुप का है. इस समूह की एक मासिक पत्रिका ‘द सिटी इंडिया’ भी है. ग्रुप के मैनेजिंग एडिटर डॉ. ललित हैं. चैनल का स्लोगन है “सबसे पहले, आप तक” रखा गया है. यह चैनल फिलहाल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली से जुड़ी खबरों पर फोकस करेगा. चंदन कई न्यूज चैनलों में काम कर चुके हैं.
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] पर मेल करके पहुंचा सकते हैं.






