Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

पत्रकारों का टोल टैक्‍स माफ करेगी पंजाब सरकार!

 

फतेहगढ़ साहिब (जज्जी) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार पत्रकारों को टोल टैक्स माफ करने के लिए गंभीर है। श्री बादल ने अपनी रिहायश पर पत्रकार यूनियन फतेहगढ़ साहिब की ओर से जारी नए वर्ष 2013 का कैलेंडर जारी करने के बाद बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की यह इच्छा है कि पत्रकारों को टोल टैक्स माफ किया जाए।

 

फतेहगढ़ साहिब (जज्जी) : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष व पंजाब के उप-मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब सरकार पत्रकारों को टोल टैक्स माफ करने के लिए गंभीर है। श्री बादल ने अपनी रिहायश पर पत्रकार यूनियन फतेहगढ़ साहिब की ओर से जारी नए वर्ष 2013 का कैलेंडर जारी करने के बाद बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की यह इच्छा है कि पत्रकारों को टोल टैक्स माफ किया जाए।
पत्रकार यूनियन फतेहगढ़ साहिब के जिला अध्यक्ष रणबीर कुमार जज्जी व पंजाब चंडीगढ़ पत्रकार परिषद के राज्य अध्यक्ष भूषण सूद की अगुवाई में गए वफ्द ने उप-मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस अवसर पर लोक सम्पर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया व शिरोमणि अकाली दल के महासचिव प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी उपस्थित थे। इस मौके पर श्री बादल ने बातचीत दौरान कहा कि सरकार फील्ड व डैस्क पर कार्य करते पत्रकारों को अधिक से अधिक सुविधाएं देना चाहती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों को जिला स्तर पर इश्तिहार जारी करने के बारे विचार किया जाएगा।
 
पत्रकार यूनियन की ओर से संत अजीत सिंह हंसाली वालों की तस्वीर वाला कैलेंडर देखकर सुखबीर बादल बहुत खुश हुए। इस मौके पर लोक सम्पर्क मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि पंजाब सरकार का मीडिया प्रति हमेशा सकारात्मक रुख रहा है। प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि मीडिया हर सरकार की ओर से किए गए विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहा है। सीनियर पत्रकार भूषण सूद व जिला पत्रकार यूनियन फतेहगढ़ साहिब के अध्यक्ष रणबीर कुमार जज्जी ने कहा कि सरकार को केवल कागजी मीडिया पॉलिसी नहीं बनानी चाहिए बल्कि पत्रकार भाईचारे के लिए कोई लाभदायक पॉलिसी बनानी चाहिए। 
 
उन्होंने सुझाव दिया कि फील्ड में काम करते पत्रकारों की मुश्किलें जिला स्तर पर लोक सम्पर्क अफसर की अगुवाई में कमेटियां बना कर पत्रकारों के विचार पहल के आधार पर हल किए जाएं। फील्ड में काम करते पत्रकारों को सरकारी रेट पर प्लाट उपलब्ध करवाए जाएं। मौजूदा सरकार की ओर से सभी नगर निगमों, जिला स्तर व ब्लाक स्तर पर अधिकारियों को हिदायत की गई है कि वे लोक सम्पर्क विभाग चंडीगढ़ द्वारा इश्तिहार जारी करे जिस कारण फील्ड के पत्रकारों के साथ बेइंसाफी हुई है। पत्रकारों को सभी महत्वपूर्ण कमेटियों के मैम्बर बनाया जाए। पंजाब सरकार की ओर से जारी होने वाली सरकारी डायरी व टैलीफोन डायरैक्टरी में पंजाब के सभी जिलों के पत्रकारों के टैलीफोन नंबर दिए जाएं।
 
 इस मौके पर प्रो. प्रेम चंदूमाजरा के ओ.एस.डी. हरदेव सिंह हरपालपुर, पत्रकार यूनियन के ब्लाक सरहिंद के अध्यक्ष बलविन्द्र सिंह मावी, जिला महासचिव बिक्रमजीत सिंह सहोता, बस्सी पठाना के अध्यक्ष राजकमल शर्मा, खमाणों के अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिला प्रमुख सलाहकार गुरप्रीत सिंह महक, अशोक धीमान, प्रवीन बत्रा, रूपिन्द्र रूपी, ईशू शर्मा आदि उपस्थित थे। (पंके)
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...