Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकारों के लिए भारत बना दूसरा सबसे असुरक्षित देश

पत्रकारों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था इंटरनेशनल न्यूज सेफ्टी इंस्टीट्यूट द्वारा लंदन में एक रिपोर्ट जारी की गई है. इस रिपोर्ट में दुनिया में पत्रकारों के लिए खतरनाक देशों की सूची जारी की गई है. जिसमें भारत को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है. इस सूची में पहला स्थान सीरिया का है.
पत्रकारों की सुरक्षा के लिए काम करने वाली संस्था इंटरनेशनल न्यूज सेफ्टी इंस्टीट्यूट द्वारा लंदन में एक रिपोर्ट जारी की गई है. इस रिपोर्ट में दुनिया में पत्रकारों के लिए खतरनाक देशों की सूची जारी की गई है. जिसमें भारत को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया गया है. इस सूची में पहला स्थान सीरिया का है.
 
सर्वे के मुताबिक भारत में इस साल 12 पत्रकारों सहित कुल 13 मीडियाकर्मी मारे गए हैं. इनमें से सात पत्रकारों की तो हत्या की गई. वहीं दो पत्रकार उस समय मारे गए जब वो उत्तर प्रदेश में हुए मुजफ्फरनगर दंगों की खबर करते हुए मारे गए. चार कर्मियों की मृत्यु काम के दौरान दुर्घटना के चलते हुई.
 
रिपोर्ट में पूरी दुनिया से आंकड़े इकठ्ठा किए गए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक साल 2013 में विश्व के 29 देशों में कुल 126 पत्रकार और मीडियाकर्मी मारे गए. हालांकि यह संख्या पिछले साल मारे गए पत्रकारों की तुलना में 17 प्रतिशत कम है.
 
इस साल सबसे ज्यादा 19 पत्रकार सीरिया में चल रहे गृहयुद्ध की रिपोर्टिंग करते वक्त मारे गए है जबकि सीरिया में पिछले साल 28 मीडियाकर्मी मारे गए थे. इस साल सीरिया में पत्रकारों की मौत तो कम हुई है लेकिन इस साल सीरिया में मीडियाकर्मियों के अपहरण की घटनाएं बढ़ी हैं.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...