Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकारों को गढ़ने वाला आज कोई नहीं है : हरिवंश

: स्मृतियों में खो गये थे पत्रकार हरिवंश : पटना में आत्मीयजन के साथ शेयर किये संस्मरण : बाढ़ की लहर से लेकर मीडिया की त्रासदी, सब कुछ देखा है प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश जी ने। इसी कारण वह अनायास कह पड़ते हैं कि व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता है। महत्वपूर्ण होता है उसका अनुभव। यही अनुभव वह अन्य व्यक्तियों के साथ साझा करता है। पटना के एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में हर रविवार को होने वाले थ्री डी (डिबेट, डायलॉग व डिस्कशन) बूथ कार्यक्रम में उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।

: स्मृतियों में खो गये थे पत्रकार हरिवंश : पटना में आत्मीयजन के साथ शेयर किये संस्मरण : बाढ़ की लहर से लेकर मीडिया की त्रासदी, सब कुछ देखा है प्रभात खबर के प्रधान संपादक हरिवंश जी ने। इसी कारण वह अनायास कह पड़ते हैं कि व्यक्ति महत्वपूर्ण नहीं होता है। महत्वपूर्ण होता है उसका अनुभव। यही अनुभव वह अन्य व्यक्तियों के साथ साझा करता है। पटना के एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट में हर रविवार को होने वाले थ्री डी (डिबेट, डायलॉग व डिस्कशन) बूथ कार्यक्रम में उन्होंने अपना अनुभव साझा किया।

उन्होंने बचपन में बाढ़ की लहरों के साथ और पत्रकारिता में धर्मयुग के संपादक धर्मवीर भारती के साथ बिताये लम्हों को याद कर सबको को रोमांचित कर दिया। जीवन के आनंद और जीवन के संघर्ष समेत जीवन के विविध पक्षों पर उन्होंने प्रकाश डाला। उन्होंने सिन्हा घाट से लेकर श्मशान घाट तक के अपने अनुभव सुनाए।

अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने कहा कि सरयू व गंगा के संगम पर बसा उनका गांव है सिताब दियारा। वहां बिताये बचपन की घटनाएं, स्मृतियां और अनुभूतियों को भुलाना संभव नहीं है। नदियों की बाढ़, बाढ़ की लहर और बाढ़ के जीवन बचाने का संघर्ष को झेलना और देखना आज दोनों अविश्वसनीय लगता है। कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार श्रीकांत व अमर नाथ तिवारी के प्रयास से होता है। पिछले पांच माह से लगातार यह आयोजन हो रहा है। मैं स्वयं (वीरेंद्र यादव) सिताबदियारा गया था और उनके गांव दलजीत टोला की सीमा तक पहुंच गया था।  इस कारण सिताब दियारा से जुड़े उनके अनुभव को सुनना मुझे ज्यादा रोचक लग रहा था। जेपी का घर, गांव, बांध, दूर-दूर तक बिखरे बालू सबकुछ आंखों के सामने घूम रहा था।

अपने संस्मरणों को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि सिताब दियारा में जीवन के लिए संघर्ष का जज्बा आज भी चुनौतियों से मुकाबले के लिए प्रेरणा देता है। उनका सिताब दियारा उत्तर प्रदेश व बिहार के तीन जिलों आरा, बलिया और छपरा की सीमाओं में बंटा है। इस कारण इसे लोग एबीसी भी कहते हैं। उन्होंने अपने सामाजिक व पारिवारिक पृष्ठभूमि की चर्चा करते हुए कहा कि पारिवारिक बंटवारे के बाद भी परिजनों से मिलने वाले स्नेह, अपनापन में कोई अंतर नहीं पड़ा। भावनाओं का बंटवारा नहीं हुआ। भिखारी भाई की चर्चा करते हुए कहते हैं कि वह परिवार के सभी बच्चों के अभिभावक थे और बच्चों से जुड़ी छोटी-छोटी जिम्मेवारियों को पूरी तरह निभाते थे। शाम को बच्चे पढ़ने बैठ जाएं, यह उनकी बड़ी जिम्मेवारी थी।

गांव की सामाजिकता की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बेटी की शादी और मौत जैसी घटनाओं पर पूरा गांव एक साथ रहता था। जिनसे मनमुटाव हो, वह भी इन मौकों पर साथ नजर आते थे। उन्होंने किसानों की जीवटता की चर्चा करते हुए कहा कि कई फसलों के बर्बाद होने के बाद भी किसान जीवन के लिए संघर्ष करते रहते थे और कर्ज व उधार लेकर भी जिदंगी को गढ़ने में जुटे रहते थे। करीब 14-15 वर्ष की उम्र में बनारस से रिविलगंज  तक की अकेली यात्रा का जिक्र करते हुए वह रोमांचित हो जाते हैं और कहते हैं कि इस यात्रा के बाद लगा कि हम अकेले यात्रा भी कर सकते हैं। इसके बाद अंदर से एक आत्मविश्वास भी आया।

उन्होंने जयप्रकाश नारायण के साथ जुड़े अनुभवों को भी सुनाया और कहा कि जेपी की सादगी और आत्मीयता भरा व्यवहार आज भी प्रेरणा देता है। हरिवंश जी ने पत्रकारिता से जुड़े अपने लंबे अनुभवों को सुनाया और कहा कि धर्मवीर भारती से मिले संस्कार, कार्यशैली और समर्पण की भावना ही आज भी हमें पत्रकारिता के क्षेत्र की चुनौतियों का सामना करने का साहस देती है। उन्होंने इस बात पर अफसोस भी जताया कि आज पत्रकारों को गढ़ने वाला कोई नहीं है। करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में पत्रकार अजय कुमार, दीप नारायण, इर्शादुल हक समेत बड़ी संख्या में बुद्धिजीवी मौजूद थे।

पटना से वीरेंद्र कुमार यादव की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...