Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकारों को बंधक बनाकर पीटने वाले यूपी के मंत्री थाने में बिठाए गए

नाम है नटवरलाल. जी हां, यही नाम है राज्यमंत्री का दर्जा प्राप्त उस व्यक्ति का जो इस वक्त लखनऊ के हजरतगंज थाने में बिठाया गया है. नटवरलाल कोई विधायक नहीं हैं. वह सपा के नेता हैं. और उन्हें सरकार ने खादी ग्रामोद्योग बोर्ड में उपाध्यक्ष बना दिया है जिसका दर्जा राज्यमंत्री का होता है. ये नटवरलाल जी लखनऊ के लालबाग में एक जमीन अवैध कब्जा कर वहां मकान बनवा रहे थे. इसकी भनक लगने पर हिंदुस्तान अखबार के रिपोर्टर व फोटोग्राफर मौके पर पहुंच गए.

मंत्री जी ने भड़कते हुए दोनों को पकड़वा लिया और बंधक बनाकर पिटाई की. बाद में जब दोनों छूटे तो मामले की सूचना अपने वरिष्ठों और प्रशासन के लोगों को दी. थाने में रपट लिखाया गया और पुलिस ने मौके से जाकर मंत्री जी को पकड़ लिया. मंत्री जी को हजरतगंज थाने में बिठाया गया है. देखना है कि इस मामले में शासन-प्रशासन क्या कार्रवाई करता है. इस प्रकरण को लेकर लखनऊ में राजनीतिक व मीडिया के हलकों में तरह तरह की चर्चाएं जोरों पर है.
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...