Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

अलीगढ़

पत्रकारों ने किया एएमयू कुलपति के सम्मेलन का बहिष्कार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति जमीरुद्दीन शाह द्वारा एक पत्रकार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की धमकी दिये जाने पर सभी मीडियाकर्मियों ने संवाददाता सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया. यह घटना एएमयू के जवाहरलाल मेडिकल कॉलेज में छात्रों द्वारा रैगिंग के आरोप में मुकदमा दर्ज किये जाने के सिलसिले में बुलाये गये संवाददाता सम्मेलन में दौरान हुई. शाह ने कहा कि रैगिंग के कथित मामले की शुरुआती जांच में यह पता लगा है कि वह घटना छात्रावास में रहने वाले छात्रों के दो गुटों के बीच तनातनी और कहासुनी का परिणाम था और वह रैगिंग का मामला कतई नहीं था.
 
कुलपति ने मीडिया को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि उसकी वजह से ही आपसी झगड़े के मामले को रैगिंग का प्रकरण बना दिया गया. इस पर जब एक राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक के पत्रकार ने दलील दी कि रैगिंग की खबर तो इस सिलसिले में दर्ज मुकदमे पर आधारित थी, शाह बेहद खफा हो गये. इस पर पत्रकार और कुलपति के बीच बहस-मुबाहिसा होने लगा. एएमयू के वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थिति को सम्भालने की कोशिश की. इसी बीच, शाह के बर्ताव से खफा होकर प्रेस कांफ्रेंस में आये पत्रकारों ने संवाददाता सम्मेलन का बहिष्कार कर दिया और बाहर चले गये.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...