Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकारों पर मुकदमा चलाने के खिलाफ हैं राष्‍ट्रपति

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस बात में विश्वास नहीं करते कि एक पत्रकार पर उसके काम के कारण मुकदमा चलाया जाना चाहिए। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि लेकिन साथ ही, ओबामा प्रशासन देश की सुरक्षा को किसी तरह की गोपनीय सूचना के अनधिकत तरीके से लीक होने के मामले में खतरे में नहीं डाल सकता।

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा इस बात में विश्वास नहीं करते कि एक पत्रकार पर उसके काम के कारण मुकदमा चलाया जाना चाहिए। राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने कहा कि लेकिन साथ ही, ओबामा प्रशासन देश की सुरक्षा को किसी तरह की गोपनीय सूचना के अनधिकत तरीके से लीक होने के मामले में खतरे में नहीं डाल सकता।

ओबामा प्रशासन तब विवाद के घेरे में आ गया था जब इस तरह की खबरें आई थीं कि वर्ष 2012 में एक अमेरिकी विमान को उड़ाने की यमन में रची गई साजिश की जांच संबंधी सूचना लीक हुई थी जिसके कारण न्याय विभाग ने एसोसिएटेड प्रेस के फोन रिकॉर्ड जब्त किए थे।
   
व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव जे कार्नी ने कल कहा, एक सामान्य बातचीत के तहत राष्ट्रपति ने कहा कि किसी भी संवाददाता पर उसके काम को आधार बनाकर मुकदमा नहीं चलाना चाहिए। कार्नी इससे पहले एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पत्रकार रह चुके हैं और हालिया खबरों के चलते उन्हें मुश्किल दौर का सामना करना पड़ रहा है।
   
उन्होंने कहा कि मैं समझता हूं कि राष्ट्रपति प्रेस की स्वतंत्रता की रक्षा करने और एक संतुलन बनाए रखने के साथ प्रेस को खोजी पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। गोपनीय सूचनाएं लीक होने के मामले को लेकर राष्ट्रपति द्वारा कड़ा रूख अपनाए जाने को लेकर कार्नी ने कहा, कुछ गुप्त सूचनाएं थीं और कुछ विशिष्ट सूचनाएं जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता था, उन्हें सुरक्षित रखना था। (एजेंसी)

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...