Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पत्रकारों पर हो रहे हमलों से गुस्साए वाराणसी के मीडियाकर्मियों ने रोड मार्च निकाला

विवादित संत आशाराम के समर्थकों ने मीडिया पर हमला करके यह जता दिया कि उन्हें लोकतान्त्रिक व्यवस्था पर विश्वास नहीं है. इंदौर और फिर जयपुर में मीडियाकर्मियों से मारपीट ने आशा राम के नाम के साथ एक और विवाद जोड़ दिया है. पत्रकारों पर हो रहे इन हमलों से गुस्साए वाराणसी के मीडिया कर्मियों ने रोड मार्च निकाला. ये मार्च इलेक्ट्रानिक मीडिया एसोशियेशन के बैनर तले रविदास गेट से काशी हिन्दू विश्वविध्यालय सिंह द्वार तक पहुचने के बाद पुनः रविदास गेट पर समाप्त हुआ। 

मार्च में बड़ी संख्या में मीडिया कर्मियों ने अपनी आवाज़ बुलंद करते हुए हाथों में तख्तियां लेकर मीडिया पर हमला कायरता है, दमन हमें बर्दाश्त नहीं सच दिखाना-अधिकार हमारा, मीडिया पर हमला बंद करो आदि स्लोगन लिखित तख्तियां हाथों में लेकर अपनी आवाज़ बुलंद की. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मीडिया पर हमला अब और नहीं सहा जाएगा और इस तरह के कुत्सित विचार धारा के लोगों का मुह तोड़ ज़वाब दिया जाएगा.
प्रदर्शन कर रहे पत्रकारों की मांग थी कि मीडिया पर इस तरह के हमले बंद किये जाएं. साथ ही पत्रकारों ने सरकार से यह मांग भी की है कि मीडिया कर्मियों को सुरक्षा प्रदान की जाये. मीडिया कर्मियों के इस आन्दोलन में वहाँ से गुजर रहे छात्रों ने भी अपना पुरजोर समर्थन दिया. इस  रोड मार्च  में DEN काशी, एस टीवी, के टीवी, सिटी केबल, इंडिया न्यूज़, महुआ न्यूज़, आखों देखी, साधना न्यूज़, सहारा टीवी, जी न्यूज़, सी न्यूज़, पी 7 न्यूज़, न्यूज़ एक्सप्रेस, अनोखी खबर, लाईव वी एन एस पोर्टल मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद थे. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...