Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार अवनीश हत्‍याकांड की विवेचना अब अपराध शाखा को

 

बस्ती : शहर के चर्चित पत्रकार अवनीश हत्याकांड में अग्रिम विवेचना अब भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले जनपद की पुलिस द्वारा दो बार विवेचना की जा चुकी है। सोमवार को आरोपी उमाशंकर पटवा का इंस्पेक्टर राम कृपाल सिंह ने बयान लिया। जनपद के कोतवाली थानाक्षेत्र में 26 जून 2010 को साढ़े आठ बजे रात में पत्रकार अवनीश श्रीवास्तव की हमलावरों ने रौता चौराहे पर हत्या कर दिया था। 

 

बस्ती : शहर के चर्चित पत्रकार अवनीश हत्याकांड में अग्रिम विवेचना अब भ्रष्टाचार निवारण संगठन की अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले जनपद की पुलिस द्वारा दो बार विवेचना की जा चुकी है। सोमवार को आरोपी उमाशंकर पटवा का इंस्पेक्टर राम कृपाल सिंह ने बयान लिया। जनपद के कोतवाली थानाक्षेत्र में 26 जून 2010 को साढ़े आठ बजे रात में पत्रकार अवनीश श्रीवास्तव की हमलावरों ने रौता चौराहे पर हत्या कर दिया था। 
 
अवधेश श्रीवास्तव द्वारा अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें विवेचना से उमेश शुक्ला का नाम शूटर के रूप में प्रकाश में आया तो हीरा व्यवसाई दयाशंकर पटवा उमाशंकर पटवा का नाम साजिश कर्ता के रूप में शामिल किया गया। विवेचक द्वारा यह कहा गया कि मृतक का दयाशंकर के पत्‍‌नी से अवैध संबंध था। जिसके चलते किराये के शूटर से हत्या कराई गई थी। इस आधार पर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया गया जिसकी सुनवाई चल रही है। फिर अग्रिम विवेचना क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा की गई जिसमें पटवा बंधुओं को निर्दोष मानते हुए न्यायालय में प्रस्तुत की गई जो स्वीकार भी हो चुकी है। सोमवार को गोरखपुर से रामकृपाल सिंह इंस्पेक्टर अपराध अनुसंधान विभाग भ्रष्टाचार निवारण इकाई मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में आए और उन्होने पेशी पर आए उमाशंकर पटना से पूछताछ की। इस संवाददाता को पूछने पर बताया कि भ्रष्टाचार निवारण संगठनको इस मामले को अग्रिम विवेचना मिली है जिसके संबंध में मैने पूछताछ की है। साभार : जागरण 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...