पाकिस्तान की मशहूर पत्रकार आएशा हारून का न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में निधन हो गया है। 46 साल की आएशा कैंसर से लड़ रही थीं। परिवार के लोगों ने बताया कि आएशा के आखिरी सांस लेने के समय उनके पति फैसल बारी, दोनों बेटे और उनकी मां उनके पास मौजूद थीं। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को लाहौर लाया जाएगा और इसके अगले दिन उन्हें सुपुर्द-ए-खाक कर दिया जाएगा।
‘द न्यूज’ की अखबार की संपादक रह चुकी आएशा ने अपने करियर की शुरुआत ‘फ्रंटियर पोस्ट’ अखबार से की थी। बाद में उन्होंने ‘द नेशन’ अखबार के साथ भी काम किया। (भाषा)





