Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकार और प्रसिद्ध फ़िल्म क्रिटिक निखत काज़मी ने कैंसर के कारण दुनिया को असमय अलविदा कहा

कैंसर ने एक और बड़े पत्रकार को हमसे छीन लिया. मशहूर फिल्म समीक्षक निखत काज़मी का निधन हो गया. निखत काफी समय से कैंसर से पीड़ित थीं. उन्हें ब्रेस्ट कैंसर था. निखत काजमी का निधन आज सुबह हुआ. उनकी उम्र 53 वर्ष के आसपास थी. घर में उनका छब्बीस साल का एक बेटा है, रहमान. निखत अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के लिए दो दशक से ज्यादा वक्त से फिल्मों की समीक्षा कर रहीं थीं. निखत ने पिछले ही सप्ताह कई फिल्मों की समीक्षा लिखी. स्तन कैंसर के कारण निखत काजमी समीक्षा लिखने के लिए फिल्म देखने व्हीलचेयर पर जाया करती थीं. 

निखत के निधन से बालीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. अभिषेक बच्चन,  नील नितिन मुकेश ने ट्विटर के जरिए शोक प्रकट की. मधुर भंडारकर का कहना है कि देश ने बेहतरीन फ़िल्म क्रिटिक खो दिया है,  भगवान उनकी आत्मा को शांति दें. बिपाशा बसु के मुताबिक, निखत काजमी के बारे में मैंने ऐसा कभी सोचा भी नहीं था. सोनम कपूर ने कहा कि यह दुखद और चौंकानेवाली ख़बर है. महेश भट्ट ने कहा कि निखत बेहतरीन नैतिक मूल्यों वाली nikhat kazmiमहिला थीं. उनकी नैतिकता उनकी हर फ़िल्म की समीक्षा में साफ़ नज़र आती थी.

ट्विटर पर अभिषेक बच्चन ने लिखा- मेरी पहली फिल्म ‘रिफ्यूजी’ की समीक्षा निखत काजमी द्वारा की गई थी. उन्होने मुझे सुधार करने के लिए हमेशा राह बताई. आरआईपी. करण जौहर लिखते हैं- मेरी प्रार्थना उनके परिवार के साथ है. काजमी की असामयिक मौत चौकाने वाली है. अक्षय कुमार के मुताबिक- सबसे प्रसिद्ध फिल्म आलोचकों में से एक निखत काजमी के निधन के बारे में सुनकर बेहद दुख हुआ. भगवान आपके प्रियजनों को शक्ति दे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...