Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार-कलाकार बनाने वाले निजी संस्‍थानों पर नकेल कसेगी सरकार

नई दिल्ली : सरकार की नजर पत्रकार, फिल्म व टेलीविजन कलाकार बनाने वाले निजी संस्थानों पर है। अब वह ऐसे सभी गैर सरकारी फिल्म, टेलीविजन व पत्रकारिता संस्थानों के पाठ्यक्रम और फीस के लिए भी मापदंड तय करना चाहती है। इतना ही नहीं, उसका इरादा ऐसे संस्थानों की अनिवार्य मान्यता के लिए नियामक तंत्र भी खड़ा करने का है। यह पहल मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने की है। मंत्रालय का तर्क है कि मामला उच्च शिक्षा से जुड़ा है। लिहाजा पत्रकारिता, फिल्म व टेलीविजन के क्षेत्र में भी पढ़ाई व प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है।

नई दिल्ली : सरकार की नजर पत्रकार, फिल्म व टेलीविजन कलाकार बनाने वाले निजी संस्थानों पर है। अब वह ऐसे सभी गैर सरकारी फिल्म, टेलीविजन व पत्रकारिता संस्थानों के पाठ्यक्रम और फीस के लिए भी मापदंड तय करना चाहती है। इतना ही नहीं, उसका इरादा ऐसे संस्थानों की अनिवार्य मान्यता के लिए नियामक तंत्र भी खड़ा करने का है। यह पहल मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने की है। मंत्रालय का तर्क है कि मामला उच्च शिक्षा से जुड़ा है। लिहाजा पत्रकारिता, फिल्म व टेलीविजन के क्षेत्र में भी पढ़ाई व प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनाए रखना उसकी जिम्मेदारी है।

सरकार को निजी क्षेत्र में चल रहे ऐसे संस्थानों के कोर्स और उनकी अवधि के साथ ही छात्रों से फीस भी ज्यादा वसूले जाने की शिकायतें मिली हैं। जबकि, योग्य शिक्षकों, प्रशिक्षकों के साथ ही फिल्म व टीवी कलाकारों के प्रशिक्षण के लिए जरूरी व बेहतरीन उपकरणों की कमी को लेकर भी सवाल हैं। सरकार ने अपने इन्हीं तर्को के आधार पर इस क्षेत्र की जमीनी हकीकत जानने व जरूरी सिफारिशों के लिए एक अंतरमंत्रालयी टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। चौदह सदस्यीय इस टास्क फोर्स में पत्रकारिता (प्रिंट व इलेक्ट्रानिक), फिल्म व टेलीविजन क्षेत्र के प्रतिनिधियों के अलावा मानव संसाधन विकास मंत्रालय, संस्कृति मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अधिकारी भी शामिल हैं।

टास्क फोर्स पत्रकारिता, फिल्म व टेलीविजन संस्थानों के पाठ्यक्रमों, उनके संचालन के तौरतरीकों, कोर्स की अवधि व फीस जैसे मामलों का अध्ययन करेगी। साथ ही भविष्य में उनमें सुधारों व एकरूपता लाने के बारे में अपनी सिफारिश देगी। इसके अलावा इन संस्थानों के राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य के मद्देनजर उनकी अनिवार्य मान्यता के लिए तंत्र की संभावना तलाशने व तीसरे पक्ष से प्रमाणन के भी उपाय सुझाने को कहा गया है। टास्क फोर्स अपनी पहली बैठक के एक साल के भीतर अपनी रिपोर्ट व सिफारिशें मंत्रालय को देगी। आपस में से ही टास्क फोर्स के चेयरमैन के चयन का जिम्मा सदस्यों पर छोड़ दिया गया है। रिपोर्ट तैयार करने के लिए टास्क फोर्स देश के विभिन्न हिस्सों का दौरा करेगी। यूजीसी न सिर्फ उसका पूरा खर्च उठाएगा, बल्कि दिल्ली में उसके सचिवालय व बैठकों आदि की व्यवस्था व खर्च का भी जिम्मा यूजीसी पर ही होगा।

जागरण में प्रकाशित राजकेश्‍वर सिंह की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...