Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकार की विधवा को मिली सरकारी नौकरी

बिलासपुर : बिलासपुर के दैनिक भास्‍कर पत्रकार स्व. सुशील पाठक की विधवा श्रीमती संगीता पाठक को नगर निगम बिलासुपर में सहायक शिक्षिका के पद पर विशेष नियुक्ति दिए जाने का निर्णय छत्तीसगढ़ शासन की कैबिनेट की बैठक में प्रस्ताव पारित कर लिया गया. गौरतलब है कि विगत 19 दिसंबर 2010 को देर रात ड्यूटी से घर लौटते वक्त अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर सुशील पाठक की हत्या कर दी थी, जिसके बाद राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने स्व. पाठक की पत्नी को नौकरी देने की घोषणा की थी.

स्‍व. पाठक की पत्‍नी को नौकरी देने की मांग विगत एक वर्ष से बिलासपुर प्रेस क्लब भी कर रहा था. इस बाबत 5 दिसंबर 2011 को बिलासपुर प्रेस क्लब के आह्वान पर बिलासपुर एवं आसपास के सैकड़ों पत्रकारों ने बिलासपुर के नेहरु चौक में एक दिवसीय प्रदर्शन भी किया था. छत्तीसगढ़ शासन के इस कदम का स्वागत बिलासपुर प्रेस क्लब सहित सभी पत्रकारों ने किया है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...