Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार के पोल खोल के बाद सीएम ने की अपने सचिव की विदाई

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने चर्चित सचिव आलोक कुमार को हटा दिया है. उन पर खनन के मामलों में गड़बड़ी के आरोप लगे थे. इससे पहले वह राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का भी सारा काम देख रहे थे. स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन के सामने ही वीक एंड टाइम्स के संपादक संजय शर्मा ने इस योजना में धांधलियों के सारे सबूत भरी प्रेस कॉन्फ्रेंस में दे दिए थे जिसके बाद आलोक कुमार और संजय शर्मा में तीखी झड़प हुई थी और बाद में सभी पत्रकारों ने खुल कर संजय का साथ दिया था. मामला इतना बिगड़ गया था कि स्वास्थ्य मंत्री के गनर तक अंदर भाग कर आ गए थे. 

बाद में वीकएंड टाइम्स ने लगातार इस योजना में धांधली की खबर छापी जिसके बाद आलोक कुमार ने यह योजना ही छोड़ दी. भड़ास ने यह पूरी खबर और प्रेस कॉन्फ्रेंस का वीडियो लगाया था जिसमें आलोक कुमार की कारगुजारियों की पूरी जानकारी दी गई थी.
 
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को देखना चाहिए कैसे अफसर उनकी लुटिया डुबो रहे हैं. वहीं वीकएंड टाइम्स को इस मामले को उठाने के लिए बधाई भी देना चाहिए कि जब बड़े बड़े पत्रकार आलोक कुमार की चमचागिरी में लगे रहते थे तब संजय शर्मा ने उनकी बोलती बंद कर दी. साथ ही संजय शर्मा ने ये भी साबित कर दिया कि अगर पत्रकार आज भी ईमानदारी से काम करें तो ऐसे भ्रष्ट अधिकारियों की पोल खुलने में देर नहीं लगती.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...