Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पत्रकार को बंधक बनाए जाने के मामले में एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग

झारखंड के लातेहार में चंदवा थानाध्‍यक्ष द्वारा एक पत्रकार को पांच घंटे तक बंदी बनाए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है. पत्रकारों ने बैठक करके इस घटना की निंदा की है तथा थानेदार के खिलाफ कार्रवाई न होने तक लड़ाई जारी रखने की बात कही है. उनका कहना है कि एक पत्रकार को बिना वजह बंधक बना लेना लोकतंत्र पर हमला है. पत्रकार पुलिस अधीक्षक क्रांति कुमार गडि़देशी से मिले तथा उन्‍हें एक ज्ञापन सौंपकर थानेदार के खिलाफ अविलम्‍ब कार्रवाई की मांग की.

पत्रकारों की बात सुनने के बाद एसपी ने जांच के बाद दोषी थानेदार के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया है. गौरतलब है कि चंदवा के थानेदार अखिलेश मंडल ने एक पत्रकार को खबर देने के धोखे से बुलाकर पांच घंटे तक थाने में बैठाए रखा था. बाद में पत्रकारों के पहुंचने के बाद उसे छोड़ा गया. एसपी से मिलने वालों में योगेश प्रसाद, विशाल शर्मा, मनीष उपाध्‍याय, प्रवीण कर्ण, नवीन मिश्रा, संजय मिश्रा, नीरज सिन्‍हा, मनीष सिन्‍हा, मनोज दत्‍त, राजेश कुमार, राजीव मिश्र, आशीष टैगोर, दीपक भारती, वीरेंद्र कुमार, राजीव मिश्र, बद्री प्रसाद आदि लोग शामिल थे.  

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...