Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी, मीडियाकर्मी एसपी से मिले

नीमच। नीमच में पत्रकारों को धमकाने की घटनाएं बढ़ रही है। शनिवार को पत्रकार जगत ने कड़े शब्दों में निंदा की। एसपी रुडोल्फ अल्वारेस से मिले। एसपी ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शनिवार को मीडियाकर्मियों पर बढ़ रहे हमला और धमकी की घटनाओं को लेकर पत्रकार सड़कों पर उतर गए। जिले भर के पत्रकार एकजुट होकर दोपहर को एसपी निवास पहुंचे। वहां पर एसपी को ज्ञापन सौंपा।

नीमच। नीमच में पत्रकारों को धमकाने की घटनाएं बढ़ रही है। शनिवार को पत्रकार जगत ने कड़े शब्दों में निंदा की। एसपी रुडोल्फ अल्वारेस से मिले। एसपी ने कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया। शनिवार को मीडियाकर्मियों पर बढ़ रहे हमला और धमकी की घटनाओं को लेकर पत्रकार सड़कों पर उतर गए। जिले भर के पत्रकार एकजुट होकर दोपहर को एसपी निवास पहुंचे। वहां पर एसपी को ज्ञापन सौंपा।

पत्रकार को धमकाने की यह दूसरी घटना है। पत्रकार मूलचंद खीची को केंसूदा के विक्रम आंजना ने जान से मारने की धमकी दी थी। हाल ही में उनसे जुड़े हुए कांग्रेस के नेता राजकुमार अहीर और उसके भाई दिनेश अहीर ने जान से मारने की धमकी दी। दोनों मामले में पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज काराई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पत्रकारों ने दिए ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि विधायक उदयलाल आंजना, मनोहर आंजना, विक्रम आंजना तथा उनकी पत्नियां और परिवार के अन्य सदस्य भी मुझे जान से खत्म करवा सकते हैं। जगदीश गुर्जर आए दिन मुझे धमकाता है।

वरिष्‍ठ पत्रकार मोतीलाल शर्मा, विष्‍णु मीणा के नेतृत्‍व में मूलचंद खींची को धमकी देने, हत्या करवाने के मामले में अलग से ज्ञापन सौंपा गया। पत्रकारों ने एसपी रुडोल्फ अल्वारेस को ज्ञापन दिया और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने आश्वासन दिया कि नए सिरे से जांच करवायी जाएगी, आप चिंता न करिए, कोई किसी को मार नहीं सकता। इस मौके पर वरिष्‍ठ पत्रकार मुकेश सहारिया, विष्‍णु परिहार, नई दुनिया के ब्यूरो चीफ शिवेंद्र दुबे, प्रेस क्लब के अध्यक्ष भूपेंद्र गौड़ बाबा, राहुल जैन, पंडित कमलकांत जोशी, मोतीलाल शर्मा, विष्‍णु चौहान, जयकुमार अहीर, पवन शर्मा, राधवेंद्र शर्मा, विवेक कटारिया, जोगेंद्र सलूजा सरदार, मजहर भाई, घनश्याम लोहार, श्याम गुर्जर, दीपक खताबिया, दीपक चौहान समेत कई पत्रकार मौजूद थे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...