खूंटी : झारखंड में पिछले महीने एक पत्रकार जीतेंद्र सिंह की हत्या में कथित तौर पर संलिप्त रहा एक माओवादी पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया है. कुछ दिन पहले भी इस नक्सली से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी, लेकिन यह बचकर भागने में सफल रहा था। हालांकि इस बार पुलिस ने उसे निकलने का मौका नहीं दिया।
खूंटी जिले के पुलिस अधीक्षक एम तमिलवनन ने बताया कि पीएलएफआई का सदस्य मुरहू थाना क्षेत्र के स्यानकेल में मुठभेड़ में मारा गया. वह पत्रकार जीतेंद्र सिंह की हत्या में शामिल था. यह मुठभेड़ उस वक्त हुई जब माओवादियों ने पुलिस के एक गश्ती दल पर हमला कर दिया. जवाबी फायरिंग में पुलिस ने इसे मार गिराया।






