अंबाला : पत्रकार दीपक बहल की माता बिमला देवी का मंगलवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे 67 वर्ष की थीं। दोपहर छावनी के रामबाग श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे रिटायर एमईएस पति आनंद सरूप, तीन विवाहित बेटे योगेश, दीपक, अरूण व पुत्री पूनम का भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनकी अंतिम यात्रा में जिले के पत्रकार, राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से जुड़े लोग शामिल हुए। उनकी अंतिम यात्रा में मुख्यमंत्री के पूर्व मीडिया कोर्डिनेटर दलीप चावला, हरियाणा कांग्रेस कमेटी के पूर्व संयुक्त सचिव एडवोकेट ओम प्रकाश मलिक, जिला कांग्रेस कमेटी छावनी के प्रधान नरेन्द्र पाल सिंह शेरा, कांग्रेसी नेता हीरा लाल यादव, अशोक दुआ, सुदर्शना दुआ, राजीव सूद, बलकेश वत्स आदि लोग शामिल रहे।






