खबरों का सफर और नेशन केयर की ओर से स्वामी रामकृष्ण परमहंस जयंती के अवसर पर दिल्ली के गोल मार्केट में स्थित मुक्तधारा ऑडिटोरियम में सांस्कृतिक संध्या और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व चुनाव आयुक्त जीवीजी कृष्णमूर्ति, सात राज्यों में राज्यपाल रह चुके भीष्म नारायण सिंह और मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल डॉ. भाई महावीर ने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए चिकित्सक, शिक्षक, पत्रकार और समाज सेवियों को राजधानी रत्न पुरस्कारों से सम्मानित किया।
एटूजे़ड न्यूज़ चैनल के प्राइम एंकर देवेश के वशिष्ठ को राजधानी रत्न के साथ साथ पत्रकार प्रभाकर सम्मान दिया गया। देवेश जनमत/लाइव इंडिया, इंडिया न्यूज, तहलका, ईटीवी और वीओआई में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके साथ साथ वैष्णव जन नाम की एक मैगजीन के भी संपादक हैं। इसके अलावा राम मनोहर लोहिया अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सच्चिदानन्द यादव, शिक्षक डॉ. टीपी सिंह, डॉ एसपी सिंह, डॉ. सीमा बजाज, श्रीमति अनुराधा गुप्ता, पत्रकार कविलाश मिश्र, पुलिस अधिकारी ब्रजेश कुमार मिश्र, साहित्यकार नन्दाबल्लभ पालीवाल उत्तराखंडी और अखिल भारतीय स्वतंत्र लेखक मंच संस्था को भी राजधानी रत्न से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संयोजन और संचालन वरिष्ठ पत्रकार रामानुज सिंह सुंदरम ने किया। प्रेस रिलीज






