मिस्र की राजधानी काहिरा में बीते रविवार को 21 वर्षीय युवा ब्रिटिश महिला के साथ हुए यौन दुर्व्यवहार एवं छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है. जब पूरा मिश्र मुर्सी के राष्ट्रपति बनने का जश्न मना रहा था तो उसी दौरान कुछ बहशियों ने पत्रकार नताशा स्मिथ के कपड़े फाड़ दिए तथा उनके साथ बहुत ही गंदे तरीके से छेड़छाड़ की. उनका यौन शोषण किया. यह पहला मामला नहीं है जब मिस्र में महिला पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई हो.
इसके पहले भी सीबीएस न्यूज की लारा लोगन के साथ ही ऐसा हादसा हो चुका है. लारा के साथ घटित हादसे की वीडियो आप यहां देख सकते हैं…
http://www.youtube.com/watch?feature=player_embedded&v=L-gmsp8fwk8






