अहमदगढ़ (संगरूर) : पत्रकार स्वर्गीय नरेंद्र शर्मा की सेवाओं से प्रेरित इलाके की प्रमुख समाजसेवी संस्था सोशल वैलफेयर आर्गेनाइजेशन अहमदगढ़ ने नरेंद्र शर्मा की धर्मपत्नी को सम्मानित किया। प्रेस क्लब अहमदगढ़ की अपील पर संस्था की ओर से नरेंद्र शर्मा की धर्मपत्नी रीटा शर्मा को 51 हजार रुपये की राशि भेंट की गई। प्रेस क्लब के चेयरमैन रविन्द्र पुरी ने नरेंद्र शर्मा की अचानक हुई मौत पर गहरा दुख प्रकट किया।
मालेरकोटला क्लब के सचिव किट्टी चोपड़ा ने भी अपनी ओर से पीड़ित परिवार को 5100 रुपये की राशि भेंट की। इस मौके पर सोशल वेलफेयर क्लब के चेयरमैन डा. राजिन्द्र मित्तल, प्रधान पवन सिंगला, सचिव तरसेम गर्ग, डा. सुनीत हिंद, अरुण गोयल, सुशील सिंगला, संजय मित्तल, प्रेम बबला, आनंद मित्तल, बलविंदर हैपी वर्मा, डीके गोयल, गोत्तम जैन, पवन गोयल, सुरिंदर गोयल, ललित कौड़ा आदि उपस्थित थे।






