Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

विविध

पत्रकार ने जब वाड्रा जमीन घोटाले का सवाल पूछा तो चुप हो गईं सोनिया गांधी

नई दिल्ली: राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह के बाद सभी आमंत्रित अतिथि बगल के एक हॉल में गपशप और अल्पाहार के लिए एकत्र हुए। इनमें सभी मंत्री भी शामिल थे लेकिन सबकी नजर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर थी। पत्रकारों ने सोनिया की टिप्पणी लेने के लिए कई चाल चली, लेकिन उन्हें उनकी मुस्कुराहट के अलावा कुछ मिला तो वह कुछ मिठाइयां थी। जब उनसे पार्टी में सुधार के बारे में पूछा गया तो उम्मीद थी कि वह इस पर कुछ बोलेंगी, लेकिन उन्होंने सिर्फ इतना कहा, "पहले इस एक्सरसाइज को खत्म हो जाने दीजिए"

जब एक पत्रकार ने भूमि सौदों में कुछ गड़बड़ियों के आरोपी रहे उनके दामाद रॉबर्ट वाड्रा के बारे में पूछने का दुस्साहस किया तो हमेशा की तरह वह चुप रहीं। भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखे जा रहे राहुल गांधी बयानबाजी के इस दौर में शायद मौन धारण करना ही बेहतर समझते हैं। सफेद कुर्ता-पाजामा पहने राहुल अपने तथाकथित दोस्तों के साथ बातचीत में मशगूल पाए गए। मिलिंद देवड़ा, सचिन पायलट, ज्योतिरादित्य सिंधिया जोशीले ढंग से वार्तालाप में तल्लीन थे। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा भी अपने बगलगीर के साथ कानाफूसी करते देखे गए।

थोड़ी-थोड़ी देर पर कई कांग्रेस सदस्य राहुल गांधी से हाथ मिलाने आ जाते थे। लेकिन बड़ी संख्या में जुटे पत्रकारों के लिए उनके पास चुप्पी के सिवा कुछ नहीं था। यह पूछने पर कि इस फेरबदल में उनकी क्या भूमिका रही, वह बगलें झांकने लगे। अंतत: उन्होंने पत्रकारों से कह ही दिया, "कृपया मुझे अकेला छोड़ दें।"
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...