Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार पर निराधार आरोप से गुवाहाटी प्रेस क्लब में हंगामा

 

गुवाहाटी। जीएस रोड कांड में एक और पत्रकार के शामिल होने का दावा करने वाले तीन संगठनों के प्रतिनिधियों को रविवार को संवादकर्मियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। संगठन के पदाधिकारी अपने आरोप के पक्ष में पुख्ता सबूत और तर्क नहीं दे सके। जिसके बाद संवाददाताओं खासकर आरोपी चैनल डीवाई 365 के संवाददाताओं की संगठन के पदाधिकारियों के साथ भारी बक-झक हो गई। बाद में मामले को देखते हुए गुवाहाटी प्रेस क्लब को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से संगठन के पदाधिकारियों को बचा कर बाहर ले गई। 

 

गुवाहाटी। जीएस रोड कांड में एक और पत्रकार के शामिल होने का दावा करने वाले तीन संगठनों के प्रतिनिधियों को रविवार को संवादकर्मियों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। संगठन के पदाधिकारी अपने आरोप के पक्ष में पुख्ता सबूत और तर्क नहीं दे सके। जिसके बाद संवाददाताओं खासकर आरोपी चैनल डीवाई 365 के संवाददाताओं की संगठन के पदाधिकारियों के साथ भारी बक-झक हो गई। बाद में मामले को देखते हुए गुवाहाटी प्रेस क्लब को पुलिस बुलानी पड़ी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत से संगठन के पदाधिकारियों को बचा कर बाहर ले गई। 
 
अखिल असम कृषक कल्याण परिषद, असम गण मंच तथा समता सैनिक दल के पदाधिकारियों का कहना था कि जीएस रोड कांड में डीवाई 365 के संवाददाता विनय कलिता ने युवती से जबरदस्ती बयान लेने के प्रयास में उसके हाथ पकड़े थे और बार-बार चेहरे पर से बाल हटाए थे और गौरव ज्योति नेओग की तरह कलिता से भी पूछताछ पुलिस को करनी चाहिए। संगठनों ने संवाददाताओं को घटना का वीडियो दिखाया और सीडी सौंपी। इस वीडियो में युवती का हाथ और बाल खींचने वाले व्यक्ति का चेहरा नहीं दिखता है।
 
संवाददाता सम्मेलन में कृषक कल्याण परिषद के महासचिव प्रदीप कलिता तथा समता सैनिक दल के प्रदेश प्रमुख अमरेन्द्र दास ने बताया कि उन्होंने घटना की वीडियो फुटेज पुलिस को सौंप दी है और वे चाहते हैं कि युवती का हाथ और बाल खींचने वाले व्यक्ति की पहचान हो और उन्हें भी सजा मिले। इधर संवाददाता सम्मेलन के दौरान हुई अफरातफरी पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए गुवाहाटी प्रेस क्लब के सचिव नव ठाकुरिया ने कहा है कि कानून अपना काम करेगा। संवाददाताओं को लक्ष्मण रेखा पार नहीं करनी चाहिए।
 
उन्होंने कहा कि खासकर नए संवाददाताओं को प्रशिक्षण की आवश्यक्ता है और चैनल तथा अखबार प्रबंधन से उनकी अपील होगी कि वे अपने संवाददाताओं को न्यूनतम नीति -नियम बताएं। श्री ठाकुरिया ने कहा कि एक गलत परंपरा चल पड़ी है और इसे रोकना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह एक ताज्जुब की बात है कि पिछले दिनों मीडिया की नैतिकता पर जब प्रांजय गुहा ठाकुरता की कार्यशाला हुई तो मुश्किल से 30 संवाददाता उपस्थित थे जबकि आज जीएस रोड कांड के मसले पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में 200 से अधिक थे। 
 
गुवाहाटी से नीरज झा की रिपोर्ट.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...