अमृतसर : एक पत्रकार की दस्तार उतारने तथा हमला करने के बाद उसे गगोमाहल पुलिस चौकी में बंद करवाने वाले विधायक अमरपाल सिंह बोनी ने पत्रकार एवं गांव वालों से माफी मांग ली है. आज सुबह बोनी ने गांव सुल्तान माहल में गुरुद्वारे में उपस्थित संगत व पत्रकारों के सामने अपनी गलती मानते हुए माफी मांग ली. उन्होंने कहा कि वह पगड़ी और लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ का सत्कार करते हैं.
गौरतलब है कि तीस जनवरी को मतदान के लिए उन्होंने पत्रकार सुखदेव सिंह पर हमला किया था तथा उसकी दस्तार उतार दी थी. इसके बाद नाराज ग्रामीण एवं पत्रकार भाईचारे के सदस्यों ने विधायक का पुतला फूंका था तथा उनके विरुद्ध धारा 295 ए का पर्चा दर्ज कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की थी.






