Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकार प्रार्थना संग मोहित चौहान ने रचाई शादी

शिमला। बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहित चौहान शिमला के एक होटल में पत्रकार प्रार्थना गहलोत के साथ शादी के बंधन में बंध गए। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि सोलन जिले में कसौली पहाड़ियों के नजदीक बारोग स्थित एक होटल में शादी विधिपूवर्क सम्पन्न हुई।

शिमला। बॉलीवुड के मशहूर गायक मोहित चौहान शिमला के एक होटल में पत्रकार प्रार्थना गहलोत के साथ शादी के बंधन में बंध गए। पारिवारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि सोलन जिले में कसौली पहाड़ियों के नजदीक बारोग स्थित एक होटल में शादी विधिपूवर्क सम्पन्न हुई।

मेहमानों की सूची में केवल मोहित के करीबी मित्रों और परिवार के सदस्यों को शामिल किया गया था। कृष्णा राणा और बी. के. राणा के बेटे मोहित हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के नाहन के रहने वाले हैं। प्रार्थना अंग्रेजी की एक पत्रिका के लिए काम करती हैं और उतराखण्ड के देहरादून शहर की रहने वाली हैं। मोहित का जन्म नाहन में वर्ष 1964 में हुआ। उन्होंने भूविज्ञान में अपनी स्नातकोत्तर डिग्री धर्मशाला से की।

उन्होंने अपना संगीत करियर धर्मशाला के एक बैंड 'द हाईजेर्क्‍स' में प्रमुख गायक के तौर पर शुरू किया। वह स्टेज शो भी किया करते थे। मोहित ने अपने 'गीत डूबा-डूबा रहता हूं' से खासी शोहरत हासिल की। वर्ष 2005 में फिल्म 'मैं, मेरी पत्नी..और वो' से उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 'रंग दे बसंती', 'मसकअली' और 'तुम से ही' जैसे हिट गीतों में अपनी आवाज का जादू दिखाया। मोहित के गाए गीतों में ज्यादातर लोकप्रिय अंग्रेजी ट्रैक और स्वंय उनके द्वारा तैयार किए गए हिंदी गीत शामिल हैं। साभार : आईबीएन

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...