Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकार बनकर डाक्‍टर से पांच लाख मांगने वालों पर मुकदमा दर्ज

 

हरिद्वार : खुद को टीवी पत्रकार बताकर एक डाक्‍टर से पांच लाख रुपये मांगने वाले दो लोगों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. दोनों कथित पत्रकार डाक्‍टर पर भ्रूण हत्‍या कराने का आरोप लगाते हुए ब्‍लैकमेल कर रहे थे. पुलिस ने डाक्‍टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया तथा इसकी जांच शुरू कर दी है. 

 

हरिद्वार : खुद को टीवी पत्रकार बताकर एक डाक्‍टर से पांच लाख रुपये मांगने वाले दो लोगों के खिलाफ कनखल थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है. दोनों कथित पत्रकार डाक्‍टर पर भ्रूण हत्‍या कराने का आरोप लगाते हुए ब्‍लैकमेल कर रहे थे. पुलिस ने डाक्‍टर की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया तथा इसकी जांच शुरू कर दी है. 
कनखल स्थित शिव शक्ति अस्‍पताल के संचालक डा. राजकुमार सैनी पुत्र सुमेश चंद सैनी ने कनखल थाने में दो कथित पत्रकारों के विरुद्ध ब्‍लैकमेलिंग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है. डाक्‍टर ने अपनी शिकायत में बताया है कि नौ जून को दो व्‍यक्ति उनके क्लीनिक में आए तथा खुद को टीवी पत्रकार बताते हुए उनका इंटरव्‍यू लिया. इसके बाद उन दोनों ने आरोप लगाया कि आपके अस्‍पताल में भ्रूण हत्‍या की जाती है. इसके बाद उनसे पांच लाख रुपये की मांग करने लगे. साथ ही धमकी दी कि पैसे नहीं देने पर उनके खिलाफ खबर चलाएंगे. डाक्‍टर सैनी की शिकायत पर कनखल पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. मामले की जांच की जा रही है. 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...