Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार मकबूल अहमद मंसूरी का मिशन है गरीबों को मुफ्त में खाना खिलाना

भोपाल में एक पत्रकार हैं जिनका मिशन है गरीबों का पेट भरना. आजकल के भौतिकतावादी युग में लोग निर्धनों की तरफ देखते तक नहीं है और निहित स्वार्थों के लिए धर्म के नाम पर मतभेद पैदा करने का प्रयास करते हैं. पर एक पत्रकार ऐसा है जो भोपाल जैसे शहर में बिना किसी भेदभाव के गरीबों को मुफ्त में भोजन मुहैया कराते आ रहे हैं. हर शाम 8 बजे से 200 से 250 लोगों के लिए बनाया गया खाना 48 वर्षीय मकबूल अहमद मंसूरी अपने नाज होटल पर नि:शुल्क वितरित करते हैं. यह होटल नादरा बस स्टैंड के सामने स्थित है और चौबीसों घंटे खुला रहता है.

मंसूरी ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में बताया कि इस लंगर की शुरुआत पिछले साल एक मई को हुई थी और अल्लाह की मेहरबानी से खाना कभी कम नहीं पड़ा. मंसूरी सूफी अख्तर शेरी वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं. उन्होंने बताया कि निर्धनों को शाकाहारी बिरयानी के पार्सल उपलब्ध कराए जाते हैं. हर इतवार को जब व्यस्त बाजार में आसपास की दुकाने बंद रहती हैं तो वह गरीबों को बैठाकर रोटी सब्जी या पूड़ी सब्जी खिलाते हैं. हफ्ते में एक बार मिठाइयां भी परोसी जाती हैं. कुछ अच्छे कपड़े पहने लेकिन जरूरतमंद व्यक्ति भी शर्माते हुए भोजन करते हैं. जब मंसूरी उनसे बतियातें हैं तो वे अपनी दिक्कतें बयां करते हैं और यह होटल मालिक उनको पैसे देकर भी मदद करते हैं. कुछ लोग मंसूरी के पास बीमारियों से लडऩे के लिए सहायता की गुहार लगाते हैं और वह उनकी यथासंभव मदद करते हैं.
 
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...