जब पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष का ये हाल है तो बाकी पत्रकार क्यों प्रबंधन के खिलाफ बोलें और विरोध करें. श्रमजीवी पत्रकार यूनियन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अनूप गैरोला राष्ट्रीय सहारा, देहरादून में कार्यरत थे. बीते दिनों उन्हें प्रबंधन ने इस्तीफा लिखने को कहा. उन्होंने चुपचाप इस्तीफा लिखा और चलते बने. अब लोग सवाल कर रहे हैं कि पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गैरोला अब किस मुंह से बाकी पत्रकारों से प्रबंधन से लड़ने व संघर्ष करने के लिए कहेंगे. दूसरों को भाषण देने से पहले अगर थोड़ा खुद वे संघर्ष कर लिए होता तो बाकियों को भी प्रेरणा मिल जाती.
गैरोला के साथ ही विमल जेतली की भी छुट्टी कर दी गई है. जेतली सीनियर रिपोर्टर हुआ करते थे. वे कानपुर से ट्रांसफर होकर देहरादून आए थे और यहां उनसे इस्तीफा लिखवा लिया गया. ताजी सूचना सुमन तिवारी के बारे में हैं. जूनियर सब एडिटर के पद पर राष्ट्रीय सहारा, देहरादून में कार्यरत सुमन कई रोज बाद जब छुट्टी कंप्लीट कर आज आफिस पहुंचीं तो उनसे इस्तीफा लिखवा लिया गया. वे भी कानपुर की थीं और देहरादून में नौकरी कर रहीं थीं. कहा जा रहा है कि पूर्व संपादक एलएन शीतल के करीबियों पर गाज गिराई जा रही है.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






