Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार राजेन्द्र राजपूत आत्महत्या मामला : पत्नी ने कहा, दिल्ली से लड़ूंगी लड़ाई

भोपाल में मंत्रालय की चौथी मंजिल पर सचिव के दफ्तर के सामने जहर खाकर आत्महत्या करने वाले राजेन्द्र राजपूत के परिवार का मध्य प्रदेश सरकार से भरोसा भरोसा उठ गया है. राजपूत की पत्नी रचना ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पति को न्याय दिलाने के लिए वह दिल्ली जाकर बड़े नेताओं से मिलकर न्याय की गुहार करेंगी.
भोपाल में मंत्रालय की चौथी मंजिल पर सचिव के दफ्तर के सामने जहर खाकर आत्महत्या करने वाले राजेन्द्र राजपूत के परिवार का मध्य प्रदेश सरकार से भरोसा भरोसा उठ गया है. राजपूत की पत्नी रचना ने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि पति को न्याय दिलाने के लिए वह दिल्ली जाकर बड़े नेताओं से मिलकर न्याय की गुहार करेंगी.
 
ये बातें रविवार को पत्रकार वार्ता में रचना राजपूत ने कहीं. उन्होंने कहा कि उनके पति को आत्महत्या किए दो महीने बीत गए लेकिन पुलिस ने उन्हें खुदकुशी के लिए मजबूर करने वाले किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है. मामले में आरोपी 12 लोगों ने अग्रिम जमानत तक ले ली और पुलिस कहती रही कि विवेचना चल रही है. उन्होंने कहा कि चूंकि आरोपियों में बड़े लोग हैं इसलिए पुलिस जानबूझकर सही जांच नहीं कर रही है. आरोपियों के खिलाफ दिए गए किसी भी सबूत का पुलिस ने अब तक इस्तेमाल नहीं किया.
 
गौरतलब है कि पत्रकार राजेन्द्र राजपूत ने पिछली 15 अक्टूबर को एक न्यूज चैनल को सूचित करके मंत्रालय की चौथी मंजिल पर सल्फॉस खाकर खुदकुशी कर ली थी. इसके लिए उन्होंने अपने फेसबुक पर भी पहले ही चेतावनी दे दी थी. पुलिस ने इस मामले में 33 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया था. इस मामले की जांच के लिए आईजी ने एसआईटी बनाई थी जो अभी तक जांच कर रही है.
Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...