Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

मेरठ

पत्रकार राजेश वर्मा को जो शख्स अस्पताल ले गया, उसी को पुलिस ने घर से उठा लिया

मुजफ्फरनगर :  उत्तर प्रदेश के मुजफफरनगर में हाल में हिंसा के दौरान मारे गए पत्रकार राजेश वर्मा को अस्पताल पहुंचाने वाले युवक को पुलिस ने कल हिरासत ले लिया. मामले की शिकायत एक मंत्री से करने के बाद उसे आज रिहा किया गया.  शहर कोतवाली क्षेत्र मे खालापार क्षेत्र में सात सितंबर को उपद्रवियों द्वारा की जा रही हिंसा के नंगेनाच को अपने कैमरे मे कैद कर रहे एक टेलीविजन चैनल के वरिष्ठ पत्रकार राजेश वर्मा को उपद्रवियों ने गोली मार दी थी. पुलिस ने बार-बार फोन करने के बावजूद फोन नहीं उठाया. एक युवक अजय जैन ने किसी प्रकार स्कूटर पर राजेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गयी.

इस मामले में अग्यात लोगो के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज हुआ है. पुलिस फिलहाल आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है. आरोप है कि कल रात शहर कोतवाली पुलिस ने पत्रकार को अस्पताल पहुंचाने वाले अजय को उसके घर से उठा लिया और शहर कोतवाली लाकर पूरी रात उससे पूछताछ की. गुस्साए परिजनों एवं पड़ोसियों ने राज्यमंत्री चितरंजन स्वरुप को पुलिस उत्पीड़न की जानकारी दी. मंत्री ने पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई करने के निर्देश दिये. उनके कहने पर पुलिस ने अजय को रिहा किया. इस घटना से लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...