कोलंबिया के सबसे बड़े विद्रोही संगठन फार्क का कहना है कि वो बंधक बनाए गए फ्रांसीसी पत्रकार को रिहा कर देगा. एक सोशल नेटवर्किंग साइट पर प्रकाशित बयान में कहा गया है कि रोमियो लैंगलोइस नामक इस पत्रकार को पिछले हफ्ते कोलंबिया सेना के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान पकड़ा था. माना जा रहा है कि ये वेबसाइट का ये अकाउंट फार्क के ही किसी सदस्य का है. पिछले शनिवार को जब कोलंबियाई सैनिक कोकीन प्रयोगशालाओं को नष्ट कर रहे थे, लैंगलोइस उस घटना की फिल्म बना रहे थे. (बीबीसी)





