जयपुर। प्रदेश के युवा पत्रकार रोहिताश सैन 12 अगस्त को श्रीलंका जायेंगे। सैन ने बताया कि श्रीलंका सरकार के वित्त मंत्रालय एवं श्रीलंका पर्यटन मंत्रालय के सयुंक्त बुलावे पर देश भर से 30 पत्रकारों का प्रतिनिधि मण्डल एक सप्ताह के लिए श्रीलंका जायेगा। जहाँ उन्हें राजकीय अथिति का दर्जा दिया जायेगा।
अपने 7 दिवसीय कार्यक्रम इस प्रतिनिधि मण्डल को वहाँ की सरकार के मंत्रियों ब्यूरोक्रेटस उद्योगपतियों एवं वहाँ के नामचीन पत्रकारों से मुलाकात करवायी जायेगी तथा पूरे देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर घुमाया जायेगा। 20 अगस्त को यह दल कोलम्बो हवाई अड्डे से स्वदेश के लिए रवानगी लेगा। उल्लेखनीय है कि इस 30 सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल में सैन राजस्थान से एकमात्र प्रतिनिधि है।






