पत्रकार लक्ष्मीकान्त दुबे गुरुवार की रात सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए. वह लखनऊ से एक निजी कार से गोरखपुर जा रहे थे. कार वह स्वयं चला रहे थे. बाराबंकी फैजाबाद के बीच में उनकी कार सड़क के किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गयी. उनके सर और हाथ में गंभीर चोट लगी है. दुर्घटना के बाद उन्हें फैजाबाद के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. उनके परिजनों के आने के बाद उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है.
लक्ष्मीकान्त दुबे दैनिक भास्कर, मोगा-फरीदकोट के प्रभारी थे और अभी कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस्तीफे की नोटिस दिया है. वह नोटिस देने के बाद अवकाश लेकर घर लौट रहे थे. लक्ष्मीकांत इसके पहले दैनिक जागरण और प्रभात खबर से भी जुड़े रहे हैं.






