Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

पत्रकार लोकेंद्र सिंह राजपूत को ब्‍लॉग रत्‍न सम्‍मान

दिल्ली। लेखक और वरिष्ठ पत्रकार लोकेन्द्र सिंह राजपूत को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में ब्लॉग रत्न-२०१२ से सम्मानित किया गया। लोकेन्द्र सिंह का ब्लॉग अपनापंचू खासा चर्चित है। वे बेबाकी से अपने विचार रखते हैं। सम्मान समारोह का आयोजन शोभना वेलफेयर सोसायटी की ओर से गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली में किया गया। इस मौके पर सामाजिक जागरूकता में सोशल मीडिया और हिन्दी की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

दिल्ली। लेखक और वरिष्ठ पत्रकार लोकेन्द्र सिंह राजपूत को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में ब्लॉग रत्न-२०१२ से सम्मानित किया गया। लोकेन्द्र सिंह का ब्लॉग अपनापंचू खासा चर्चित है। वे बेबाकी से अपने विचार रखते हैं। सम्मान समारोह का आयोजन शोभना वेलफेयर सोसायटी की ओर से गांधी शांति प्रतिष्ठान दिल्ली में किया गया। इस मौके पर सामाजिक जागरूकता में सोशल मीडिया और हिन्दी की भूमिका पर भी चर्चा की गई।

समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा पूर्वांचल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. एचसीएच गुप्ता उपस्थित थे। बतौर विशिष्ट अतिथि वोट फोर इंडिया अभियान के अध्यक्ष नीरज गुप्ता, राष्ट्र-किंकर पत्रिका के संपादक डॉ. विनोद बब्बर, लीपा के चेयरमैन सुभाष सिंह और आईएनएस मीडिया के चेयरमैन प्रदीप महाजन उपस्थित थे। कार्यक्रम के संयोजक दिल्ली गान और दामिनी गान के रचयिता सुमित प्रताप सिंह और ब्लॉगर संगीता सिंह तोमर ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान शोभना फेसबुक रत्न, तकनीकि सम्मान, काव्य सृजन सम्मान और पत्रकारिता सम्मान किया गया।

लोकेन्द्र सिंह पेशे से पत्रकार हैं। स्वदेश, दैनिक भास्कर और पत्रिका को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में नईदुनिया ग्वालियर में बतौर सीनियर सब एडिटर पदस्थ हैं। समसामयिक विषयों पर उनके आलेख, कविता, कहानी और यात्रा वृतांत देशंभर के पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। रायपुर से प्रकाशित उदंती, दिल्ली से प्रकाशित पांचजन्य, मीडिया क्रिटिक, प्रथम प्रवक्ता, जाह्नवी, लखनऊ से प्रकाशित इंडिया इनसाइड, भोपाल से प्रकाशित चरैवेति, प्रादेशिक समाधान पत्रिकाओं के साथ ही अन्य समाचार पत्र- साप्ताहिक एलएन स्टार (भोपाल), दैनिक छत्तीसगढ (रायपुर), डेली न्यूज (जयपुर), साप्ताहिक भारतवाणी (नागपुर), स्वदेश (ग्वालियर), पत्रिका (मध्यप्रदेश) आदि में समय-समय पर समसामयिक लेख सहित अन्य रचनाएं प्रकाशित होती रही हैं।

ईटीवी (उतरप्रदेश) से कविता का प्रसारण भी हुआ है। वेबसाइट मितुलमंच, प्रवक्ता, विस्फोट, भड़ास फोर मीडिया, सृजनगाथा, नव्या, नेटवर्क, युगमानस, स्पंदनफीचर, सादर ब्लॉगस्ते पर भी लगातार लेखन कार्य जारी है। विद्यार्थी जीवन में सेवाभारती में रहकर पिछड़ी बस्तियों में शिक्षण क्षेत्र में निशुल्क काम किया। इसके लिए भारत विकास परिषद् ग्वालियर और स्टेट बैंक ऑफ इंदौर उन्हें सम्‍मानित कर चुके हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...