Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पत्रकार विक्रम राव की पुस्तक ‘न रुकी, न झुकी यह कलम’ का मुलायम और अखिलेश ने किया विमोचन

'श्रमजीवी पत्रकारों को अधिक संख्या में पुस्तकें लिखनी चाहिए ताकि जनसाधारण का ज्ञान और बढ़े।' लोहिया पार्क में एक सार्वजनिक सभा में पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव तथा उ.प्र. के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पत्रकार के. विक्रम राव की पुस्तक 'न रुकी, न झुकी यह कलम' का लोकार्पण करते समय यह सुझाव दिया। अनामिका (दिल्ली) द्वारा 45 लेखों का यह संग्रह विभिन्न राष्ट्रीय दैनिक में छपी रचनाओं का संकलन हैं। इसमें विविध विषयों पर विचारोत्तेजक लेख हैं।

इस अवसर पर श्री विक्रम राव ने कहा इतिहास ऐसी साजिशों की कथाओं से भरा है, जब जिह्ना को सुन्न किया गया। कलम को कुंद बनाया गया। अभिव्यक्ति को अवरुद्ध कर दिया गया। मगर विचार निर्बाध रहे क्योंकि उसे कैद करने की जंजीर इजाद नहीं हुई है। श्रमजीवी पत्रकार की लेखनी कबीर की लुकाटी की भांति है। घर फूंक कर वह जनपक्ष में जूझती है।

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा स्वाधीन भारत में अभिव्यक्ति के खिलाफ क्रूरतम दमनचक्र 1975-77 में चला था, तब विक्रम राव दूसरी जंगेआजादी की प्रथम पंक्ति में थे। अखबारी सेंशरशिप से लड़ते हुए वे भारत की छह जेलों और थानों में पुलिसिया अत्याचार सहते रहे। वे बाकियों से जुदा थे और हैं। इस पुस्‍तक के प्रकाशन पर वर्किंग जर्नलिस्‍ट एसोशियेशन ऑफ बिहार की ओर से के. विक्रम राव को बधाई दी गयी है।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...