नई दिल्ली: दैनिक जागरण नोएडा में मुख्य उप संपादक विवेक भटनागर के पिता कैलाश चंद्र भटनागर का सोमवार दोपहर गाजियाबाद के इंदिरापुरम शक्तिखंड स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे, अंतिम संस्कार मंगलवार को हिंडन तट पर किया जाएगा।
चकबंदी अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त कैलाश चंद्र भटनागर मूलरूप से अमरोहा के रहने वाले थे। शोकाकुल परिवार में दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं।






