कानपुर : दैनिक जागरण के एक्जीक्यूटिव एडीटर व दिल्ली एनसीआर के संपादक विष्णु प्रकाश त्रिपाठी की मां श्रीमती बसंती देवी त्रिपाठी का रविवार रात दिल का दौरा पड़ने से देवनगर स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को भैरोघाट पर किया गया।
मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र विजय प्रकाश त्रिपाठी ने दी। उनके पति स्वर्गीय आचार्य गोरेलाल त्रिपाठी अवधी लोकनाट्य कला के विशेषज्ञ थे। परिवार में पुत्र विजय प्रकाश त्रिपाठी और विष्णु प्रकाश त्रिपाठी के अलावा विमल प्रकाश त्रिपाठी और दो पुत्रियां- विद्या देवी मिश्र व विनता पांडेय हैं।
उधर, रांची से सूचना है कि पत्रकार मधुकर आनंद के पिता आनंद किशोर तिवारी का सोमवार को निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार हरमू मुक्ति धाम में किया जाएगा। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे एजी आफिस से सेवानिवृत्त हुए थे।






