पत्रकार संदीप देव की नरेंद्र मोदी पर लिखी गई किताब का नाम है 'साजिश की कहानी तथ्यों की जुबानी'. इस पुस्तक का विमोचन वरिष्ठ पत्रकार राम बहादुर राय ने किया. विमोचन के दौरान संदीप देव ने कहा कि पुस्तक के माध्यम से सिर्फ उन फैक्टस को सामने लाने का प्रयास किया है, जो सबके सामने थे, लेकिन किसी ने इसे तवज्जो नहीं दी, चाहे वह एसआईटी की फाइंडिंग हो या फिर कोर्ट के फैसले या फिर क्लोजर रिपोर्ट के फैक्ट्स हों.
इस मौके पर राम बहादुर राय ने कहा कि मोदी पर लिखी गई सभी पुस्तकों से यह पुस्तक अलग है और यह कहानी नहीं बल्कि एक सच्चाई है. इस मौके पर अशोक सिंघल, सुब्रमण्यम स्वामी आदि मौजूद थे.
भड़ास तक अपनी बात [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.






