Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

सुख-दुख...

पत्रकार सन्‍नी खन्‍ना आत्‍महत्‍या मामले में चिकित्‍सक की गवाही हुई

अंबाला में एक पत्रकार सन्‍नी खन्‍ना आत्महत्या मामले में बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के चिकित्सक की गवाही हुई। आत्महत्या के मामले में यह अंतिम गवाही थी। उधर, मामले में अभी इस तारीख पर भी अर्जी दायर नहीं हो सकी। इसके बाद मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित कर दी है।

अंबाला में एक पत्रकार सन्‍नी खन्‍ना आत्महत्या मामले में बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ के चिकित्सक की गवाही हुई। आत्महत्या के मामले में यह अंतिम गवाही थी। उधर, मामले में अभी इस तारीख पर भी अर्जी दायर नहीं हो सकी। इसके बाद मामले की सुनवाई के लिए अगली तारीख निर्धारित कर दी है।

सन्‍नी खन्ना ने 10 जून 2009 को आत्महत्या कर ली थी तथा सुसाइड नोट में अपनी मौत का जिम्मेदार अजीत अग्रवाल व मेखी लाला के साथ रामकिशन गुर्जर को ठहराया था। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया था, लेकिन बाद में इस मामले में गुर्जर को क्लीन चीट दे दी गई थी। इस पर शिकायतकर्ता ने पुलिस की कार्रवाई को अदालत में चुनौती दी थी। संसदीय सचिव ने अदालत के निर्देश को हाईकोर्ट में चुनौती दी, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका को सुसाइड नोट के कारण खारिज कर दिया है।

याचिका खारिज होने पर गुर्जर ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी, जहां सुप्रीम कोर्ट ने मृतक के पिता की मौत हो जाने पर गुर्जर को राहत दे दी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फैसले में यह भी कहा कि यदि मामले में दोबारा से अपील होगी तो उसकी सुनवाई जिला सेशन जज करेंगे। परंतु अभी तक मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से अर्जी दायर नहीं की गई है। सूत्र बताते हैं कि मृतक की बहन प्रीती खन्ना अर्जी लगाने की कोशिश कर रही हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...