शिलांग। मेघालय की श्रम मंत्री डा. एम एमपरीन लिंग्दोह ने सोमवार को कहा कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं। साथ ही उन्होंने पत्रकारों से अपना काम करते समय आत्मविश्लेषण करने की अपील भी की। दक्षिण एशिया मीडिया एकता नेटवर्क द्वारा आयोजित दो दिवसीय के सेमिनार सह कार्यशाला के उद्घाटन के मौके पर डॉ. लिंग्दोह ने कहा कि मुझे लगता है कि पत्रकार सबसे बदकिस्मत पेशेवर हैं।
डॉ. लिंग्दोह ने कहा कि नौकरी होने के बावजूद उनके पास कोई खास अधिकार नहीं होता। वे काफी कठिन जीवन जीने के लिए मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एक अन्य बड़ा मुद्दा है। लिंग्दोह ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि मेघालय सरकार आवास और स्वास्थ्य सहित उनके कल्याण के लिए हर तरह के प्रयास करेगी। (वार्ता)






