मऊ। पत्रकार सम्पूर्णानंद दूबे के पिता कैलाश नाथ दूबे का निधन मंगलवार की सुबह उनके पैतृक आवास बगली पिज़ा पर हो गया. वे 75 वर्ष के थे तथा लम्बे समय से बीमार चल रहे थे. निधन की जानकारी होते ही उनके पैतृक आवास पर पत्रकारों ने पुंचकर शोक जताया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया. देर रात जनसंदेश कार्यालय में हुई शोकसभा में पत्रकारों ने दो मिनट मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की कि शोक संत परिवार को इस असीम दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें.
इस मौके पर हरिद्वार राय, अजय सिंह, आनंद तिवारी, प्रमोद, आनंद गुप्ता, धीरेन्द्र चौरसिया, डा. एसके जमा, अवधेश राय, संदीप गुप्ता, जगदीश सिंह, डा. जयप्रकाश यादव, योगेन्द्र यादव, हरिश्चंद्र पाल आदि मौजूद रहे. उधर पत्रकार विनय जायसवाल, सुधीर ओझा, पुष्पेन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, ऋषिकेश पाण्डेय, डा. आजाद नोमानी, अरूण सिंह, राहुल सिंह, अश्वनी मिश्रा, विजय मिश्रा, राकेश सिंह, अमश सिंह, वंशबहादुर, धनंजय, नागेन्द्र राय, एसपी भारती, अच्युतानंद उपाध्याय, बालचंद त्यागी, दुर्गा किंकर सिंह, कल्याण सिंह, फोटोग्राफर रामनश पाण्डेय, अनिल गुप्ता, पुनीत श्रीवास्तव, अशरफ, वीरेन्द्र कुमार, अप्पू सिंह ने पत्रकार सम्पूर्णानंद के पिता के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख जताया और शोक संवेदना शोक संतप्त परिजनों को भेजी। उनका अंतिम संस्कार गाजीपुर गंगा तट पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र सम्पूर्णानंद दूबे ने दी।





