पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाए जाने के सर्मथन में प्रतापगढ़ की ऐतिहासिक धरती से शुरू हुआ हस्ताक्षर अभियान आध्यात्मिक नगरी काशी पहुंचा। सर्किट हाउस के बाहर आयोजित हस्ताक्षर अभियान की शुभारम्भ वरिष्ठ साहित्यकार विनय कपूर ग़ाफिल एवं जिर्याउरहमान अंसारी ने संयुक्त रुप से किया।
अभियान के राष्ट्रीय संयोजक असद आब्दी ने कहा कि रामचरित मानस की रचना के सृजन से गौरवान्वित ये धरती गंगा जमुनी तहज़ीब की मिसाल हैं। लोग यहां मोक्ष के लिए आते है पर हम यहां मोक्ष के साथ साथ लक्ष्य के लिए आए हैं। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा अधिनियम बनाया जाना संसदीय लोकतत्र के लिए बेहद ज़रुरी बताया।

हस्ताक्षर अभियान में प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकारें साहित्यकारों साधु संतों भाकपा के पदाधिकारियों अधिवक्ताओं एवं कोलअसला के विधायक अजय राय सहित हज़ारों लोगो ने हस्ताक्षर कर अधिनियम बनाए जाने के सर्मथन को गति दी। कार्यक्रम के अन्त में मीडिया कल्याण समिति के अध्यक्ष विनोद मिश्रा ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया एवं संचालन सह संयोजक संतोष सिंह ने किया।






