लखनऊ में एक हिंदी समाचार पत्र में कार्यरत पत्रकार ए अहमद सौदागर को एक हिस्ट्रीशीटर व उसके साथी ने जान से मारने की धमकी दी है. चिनहट के मल्हौर क्षेत्र के निवासी पत्रकार को इलाके का ही एक हिस्ट्रीशीटर अपने साथी के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी है. पत्रकार ने इस मामले से स्थानीय पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए शिकायत भी दर्ज कराई है. अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है. साथी पत्रकारों ने भी आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है.






