बाराबंकी। केन्द्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने जनसंदेश टाइम्स के ब्यूरो प्रमुख व वरिष्ठ पत्रकार हरिप्रसाद वर्मा को इस्पात मंत्रालय उपभोक्ता परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। वरिष्ठ पत्रकार हरिप्रसाद वर्मा लगभग 30 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र से जुड़े हुये है।
लखनऊ राजधानी से प्रकाशित अमृत प्रभात, हिन्दुस्तान, यूनाईटेड भारत, वर्कस हेरल्ड जैसे दैनिक समाचार पत्रों से जुड़े रहे है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े होने के चलते प्रदेश के राज्यपाल द्वारा 1985 में सम्मानित भी किया जा चुका है। श्री वर्मा इससे पहले दूरसंचार सलाहकार समिति, साक्षरता समिति, क्षय रोग नियंत्रण समिति, युवा कल्याण समिति, उपभोक्ता समिति के सदस्य रहे है।






