वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र के बालाजी कालोनी निवासी लखनऊ से प्रकाशित समाचार पत्र के पूर्वांचल के ब्यूरोचीफ हरेंद्र शुक्ला के मकान का ताला तोड़कर बदमाशों ने गुरुवार को दिनदहाड़े 80 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये मूल्य का आभूषण चुरा ले गए। चोरों ने इस अपार्टमेंट के दूसरे तल पर स्थित स्टेट बैंक के एक सहायक मैनेजर के घर को भी खंगालने में कोई संकोच नहीं किया।
इलाकाई पुलिस इस मामले में एक आरोपित को पकड़ने के बाद उसे छोड़ दिया। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी लोग उंगली उठाने लगे हैं। हरेंद्र शुक्ला अमर उजाला, दैनिक जागरण, जनसंदेश टाइम्स और हिंदुस्तान जैसे अखबारों में काम कर चुके हैं।






