राजस्थान पत्रिका समूह के अखबार पत्रिका के रायपुर एडिशन में कार्यरत सुरेंद्र शुक्ला ने इस्तीफा देने के लिए जो पत्र लिखा है छत्तीसगढ़ के स्टेट एडिटर को, वह भड़ास के पास भी है. इस पत्र से जाहिर होता है कि पत्रिका वाले रायपुर पहुंचे तो पहले अच्छे लोगों के जरिए अच्छी व बड़ी खबरें ब्रेक कराकर अखबार को प्रतिष्ठा दिलाई और अब जब अखबार का नाम हो गया तो दलालों को आगे करने लगे और धंधा-पानी बढ़ाने लगे. सुरेंद्र के पत्र से ऐसा ही कुछ जाहिर होता है. नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आप सुरेंद्र के पत्र को पढ़ सकते हैं…

अगर आपके पास भी मीडिया से जुड़ी कोई सूचना जानकारी आवाजाही इनाम पुरस्कार घपला घोटाला हेरफेर हो तो भड़ास तक इसे पहुंचाएं ताकि दुनिया भर की खबर देने वालों की खबर हम आप मिलकर ले सकें. ध्यान रखिए, आप अगर आज चुप रहे तो कल फिर कोई आपके लिए बोलने वाला नहीं रहेगा. भड़ास तक अपनी बात कहने के लिए आप [email protected] मेल आईडी का सहारा ले सकते हैं.






