Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal

आवाजाही, कानाफूसी...

पर्ल्‍स एमपी-सीजी के हेड बने राजेश कुमार, एनसीआर में भी बदलाव

पर्ल्‍स समूह के चैनलों से खबर है कि यहां पर कई बदलाव किए गए हैं. कई लोगों की जिम्‍मेदारियां बदली गई हैं. पर्ल्‍स एमपी-सीजी की जिम्‍मेदारी संभालने वाले अंशुमान त्रिपाठी के साधना न्‍यूज जाने के बाद खाली पड़े चैनल हेड के पद पर राजेश कुमार को लाया गया है. राजेश पहले से ही चैनल के साथ जुड़े हुए थे. वे अब पर्ल्‍स एमपी-सीजी की जिम्‍मेदारी संभालेंगे.

पर्ल्‍स समूह के चैनलों से खबर है कि यहां पर कई बदलाव किए गए हैं. कई लोगों की जिम्‍मेदारियां बदली गई हैं. पर्ल्‍स एमपी-सीजी की जिम्‍मेदारी संभालने वाले अंशुमान त्रिपाठी के साधना न्‍यूज जाने के बाद खाली पड़े चैनल हेड के पद पर राजेश कुमार को लाया गया है. राजेश पहले से ही चैनल के साथ जुड़े हुए थे. वे अब पर्ल्‍स एमपी-सीजी की जिम्‍मेदारी संभालेंगे.

दूसरी तरफ पर्ल्‍स एनसीआर में भी कुछ बदलाव किए गए हैं. इस चैनल में आउटपुट हेड के पद पर कार्यरत अगस्‍त्‍य अरुणाचल को हटा दिया गया है. उनकी जगह आशीष कुमार को चैनल का नया आउटपुट हेड बनाया गया है. सूत्रों का कहना है कि चैनल के कर्मचारी अगस्‍त्‍य के तानाशाही रवैये से बहुत परेशान थे. इन पर अपने खास लोगों को शह देने का आरोप भी लग रहा था. वहीं एनसीआर चैनल में इनपुट हेड के पद पर कार्यरत हर्षवर्धन त्रिपाठी को भी हटा दिया गया है. उनकी जगह गोविंद ठाकुर को इनपुट हेड बनाया गया है.

बताया जा रहा है कि अगस्‍त्‍य और हर्षवर्धन अब एक बार फिर पर्ल्‍स समूह के नेशनल चैनल पी7 न्‍यूज को अपनी सेवाएं देंगे. सूत्रों पर भरोसा करें तो प्रबंधन ने इन लोगों विरुद्ध चैनल से ज्‍यादा चाय की दुकानों पर ज्‍यादा वक्‍त बिताने के आरोप में यह कार्रवाई की है. माना जा रहा है कि समूह के कुछ और चैनलों में भी कई लोगों को इधर से उधर किया जा सकता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadas … मोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia  …

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...