Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पश्चिमी पहनावा के चलते होते हैं रेप : मुरली मनोहर जोशी

नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद रेप को लेकर राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बहस छिड़ गई है। इस मामले पर तमाम तरह के विवाद पैदा हुए कुछ बयानों से तो कुछ विरोधों से। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी के विवादास्पद बयान देने के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी रेप मामले में विवादित बयान दिया है। जोशी ने रेप जैसी घटनाओं के लिए पश्चिमी पहनावा को जिम्‍मेदार ठहराया है।

नई दिल्ली। दिल्ली गैंगरेप की घटना के बाद रेप को लेकर राष्‍ट्रीय स्‍तर पर बहस छिड़ गई है। इस मामले पर तमाम तरह के विवाद पैदा हुए कुछ बयानों से तो कुछ विरोधों से। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी के विवादास्पद बयान देने के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने भी रेप मामले में विवादित बयान दिया है। जोशी ने रेप जैसी घटनाओं के लिए पश्चिमी पहनावा को जिम्‍मेदार ठहराया है।

जोशी ने 'डेंटेड ऐंड पेनटेड बियॉन्ड फ्लेश' किताब के विमोचन के दौरान कहा कि महिलाओं को लेकर भारतीय दर्शन और पाश्चात्य दृष्टिकोण में फर्क है। विदेशी सोच वाले महिला को कमजोर मानते हैं, जबकि भारतीय महिला को मां का दर्जा देते है। इस परिस्थिति में महिला को कमजोर मानने वाले के लिए रेप करना बड़ी बात नहीं, जबकि मां मानने वाले इसकी पूजा करते है। जोशी ने कहा कि भारतीय दर्शन में महिला को न तो कमजोर माना गया है और ना ही किसी के अधीन माना गया है। बल्कि उसे दिमाग, छवि व समझ से ऊपर एक सार्वभौमिक मां माना गया है।

उल्‍लेखनीय है कि कुछ समय पहले राष्‍ट्रपति के पूर्व और सांसद अभिजीत मुखर्जी ने बयान दिया था कि रेप के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन करने वाली महिलाएं डिस्को में जाने वाली होती है। जिन्हें हकीकत मालूम नहीं होती, वह केवल कैंडल मार्च पर उतर आती है। इससे पहले भी कई नेता व खाप पंचायतें अक्सर रेप पर विवादित बयान देती रही हैं। माना जा रहा है कि जोशी के बयान पर नई बहस छिड़ सकती है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...