Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

पाकिस्‍तानी चैनलों से प्रतिबंध हटाएगा भारत!

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को आश्वस्त किया है कि वह उसके चैनल्स पर लगी रोक को हटाने के प्रस्ताव पर जल्द ही विचार करेगा। पिछले सप्ताह दोनों देशों के विदेश सचिव स्तर की वार्ता के दौरान पाकिस्तान के विदेश सचिव जलिल अब्बास ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि भारत में न केवल पाकिस्तान के सरकारी चैनल [पीटीवी] बल्कि निजी चैनल्स के प्रसारण की भी अनुमति दी जाए।

नई दिल्ली। भारत ने पाकिस्तान को आश्वस्त किया है कि वह उसके चैनल्स पर लगी रोक को हटाने के प्रस्ताव पर जल्द ही विचार करेगा। पिछले सप्ताह दोनों देशों के विदेश सचिव स्तर की वार्ता के दौरान पाकिस्तान के विदेश सचिव जलिल अब्बास ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। उन्होंने मांग की थी कि भारत में न केवल पाकिस्तान के सरकारी चैनल [पीटीवी] बल्कि निजी चैनल्स के प्रसारण की भी अनुमति दी जाए।

वार्ता के दौरान पाकिस्तानी पक्ष ने भारत से कहा था कि पाकिस्तान में सभी भारतीय चैनलों का प्रसारण हो रहा है और इस्लामाबाद ने उनके प्रसारण पर रोक लगाने के लिए कुछ नहीं किया है। जिलानी ने कहा कि अगर भारत दोनों देशों के संपर्क में रहना चाहता है तो उसे भारतीय घरों में पाकिस्तानी चैनल्स को दिखाने की इजाजत देनी होगी। पाकिस्तानियों याद दिलाया कि 1980 के दौरान पाकिस्तानी सीरियल जैसे दीवारें, वारिस और जंगल काफी लोकप्रिय हुए थे और मौजूदा पाकिस्तानी चैनल्स के कार्यक्रमों में भी लोकप्रिय होने का उतना ही दमखम है।

भारत ने कहा है कि इस प्रस्ताव पर पहले सूचना एंव प्रसारण मंत्रालय विचार करेगा, इसके बाद ही पाकिस्तानी समकक्ष मंत्रालय से बात की जाएगी। सूत्रों ने बताया, 'भारत की चिंता पीटीवी चैनल के भारत विरोधी अभियान को लेकर है। यह चैनल जम्मू कश्मीर सहित अंदरुनी मामलों को लेकर भारत विरोधी अभियान चला चुका है।' सितंबर में भारतीय विदेश मंत्री एसएम कृष्णा की प्रस्तावित पाकिस्तान यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कला और संस्कृति को बढ़ावा देने संबंधी समझौता होने की उम्मीद है। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...