Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

पाकिस्‍तानी जेलों में बंद भारतीय कैदियों की सुरक्षा को लेकर परिजन चिंतित

बाड़मेर पाकिस्तान की लखपत जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत पर हुए कातिलाना हमले के बाद राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर जैसलमेर जिले के पाकिस्तानी जेलों में बंद नागरिकों की सुरक्षा को लेकर घरवाले चिंतित हैं. बाड़मेर जिले के चौहटन तहसील के धनाऊ गाँव के भाग सिंह, स्वरूपे का तला निवासी सहुराम, भीलो का तला निवासी तील सिंह, जैसलमेर के रामगढ़ निवासी जमालदीन पिछले अट्ठाईस सालों से पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं.

बाड़मेर पाकिस्तान की लखपत जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत पर हुए कातिलाना हमले के बाद राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर जैसलमेर जिले के पाकिस्तानी जेलों में बंद नागरिकों की सुरक्षा को लेकर घरवाले चिंतित हैं. बाड़मेर जिले के चौहटन तहसील के धनाऊ गाँव के भाग सिंह, स्वरूपे का तला निवासी सहुराम, भीलो का तला निवासी तील सिंह, जैसलमेर के रामगढ़ निवासी जमालदीन पिछले अट्ठाईस सालों से पाकिस्तान की जेलों में बंद हैं.

लम्बे समय से उनकी वतन वापसी की राह देखी जा रही है, इसके लिए उच्च स्तरीय प्रयास भी किये गए, अब जबकि पाकिस्‍तान की लखपत जेल में बंद सरबजीत पर हमले के बाद इस कैदियों के परिवार को भी इनकी सुरक्षा को लेकर चिंता हो गई है. पाकिस्तान की जेल में बंद भाग सिंह के बीस वर्षीय पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि पिछले दो दशको से मेरी माँ मेरे पिता के लौटने का इंतज़ार कर रही है. पहले उनकी चिट्ठी-पत्री आती थी मगर अब वो भी बंद हो गई है. वो कहां और किस हाल में हैं यह जानकारी नहीं है, मगर उनकी सुरक्षा को को लेकर अब चिंता हो रही है. उन्होंने बताया कि भारत सरकार को इसके लिए पहल करनी चाहिए ताकि भारतीय बंदियों की सुरक्षा का दबाव पाकिस्तान पर बने. उनका मानना है कि भारत में कसाब और अफज़ल को फांसी देने के बाद से कट्टरपंथी भारतीय नागरिकों के जानी दुश्मन बन गए हैं.

इधर, टीलाराम के भाई हुकमाराम और बहन राधा अपने भाई की सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखे. वीरे भाग सिंह की पत्नी लक्ष्मी कँवर कई दशकों से अपने सुहाग के लौटने का इंतज़ार कर रही हैं. अब उन्‍हें अपने सुहाग की चिंता सता रही है. भाग सिंह के पुत्र अर्जुन सिंह और प्रताप सिंह अपने पिता की सुरक्षा की खबर पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. जैसलमेर जिले के रामगढ़ निवासी जमालदीन की पत्नी हनीफा भी उसके लौटने का इंतज़ार कर रही हैं. उसकी आँखों में विश्‍वास झलकता है कि जमालदीन वापस जरूर आएगा. अलबता वह सरबजीत पर हुए हमले के बाद चिंतित जरूर हैं.  हनीफा का मानना है कि भारत सरकार भारतीय कैदियों की सुरक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध करेगी. पूर्व सांसद मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की जेलों में बंद भारतीयों की सुरक्षा को लेकर वो जल्द भारत सरकार के उच्च स्तरीय अधिकारियों से मिलेंगे. उनकी रिहाई के प्रयास करेंगे.

बाड़मेर से चंदन सिंह भाटी की रिपोर्ट.

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...